Maharashtra: कल्याण अधारवाड़ी इलाके में स्थित हाईप्रोफाईल वर्टेक्स सोसायटी की 15वी मंजिल की एक फ्लैट मे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयानक थी कि उसने बगल के फ्लैट को भी अपने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही केडीएमसी की फायर ब्रिगेड 5 गाड़िया मौके पर पहुची हैं और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी है। 5 से 7 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, इसके अलावा इमारत के उपरी मंजिला पर कुछ लोगो के फंसे होने की खबर है। लोगों को निकालने की कोशिश लगातार जारी है।