Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। जिरीबाम में छह लोगों के शव बरामद होने के पूरे राज्य में हिंसक प्रदर्शन हुए। इंफाल घाटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी के साथ घाटी में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं। इस बीच गृह मंत्रालय हिंसा को देखते हुए बड़ा एक्शन लिया है।
गृह मंत्रालय ने मणिपुर में हुई हिंसा की जांच का जिम्मा NIA को सौंपा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मणिपुर में हुई हिंसा से जुड़े तीन मामलों को अपने हाथ में ले लिया है। इन घटनाओं के कारण कई लोगों की जान गई और सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुआ। गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी आदेश के बाद एजेंसी ने मणिपुर पुलिस से ये मामले अपने हाथ में ले लिए हैं।