Bareily Illegal Firecracker Factory Blast BREAKING: उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शरीर के चिथड़े उड़ गए। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार धमाका इतना ज्यादा था कि आसपास के 4 मकान गिर गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी यहां मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।