Partha Chatterjee Bail: पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को जमानत दे दी है। पश्चिम बंगाल में कैश फॉर स्कूल जॉब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि 31 दिसंबर तक पार्था चटर्जी के खिलाफ निचली अदालत आरोप तय करने पर फैसला ले।