राजधानी दिल्ली में नए संसद भवन के पास एक शख्स ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की है। शख्स बुरी तरह से झुलस गया है। उसे RML अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शख्स ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि की है पुलिस ने बताया कि संसद के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है।