कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमेरिका दौरा बेहद चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ उन्होंने भारत विरोधी इल्हान उमर से मुलाकात की। वहीं दूसरी ओर सिखों को लेकर विवादित बयान दिया। उनकी ओर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी का गुस्सा फूटा है।
बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, “राहुल गांधी विदेश की धरती से देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उनके इस बयान का इस्तेमाल SFJ जैसे संगठन करते हैं और बोलेंगे जाकर भारत का नेता विपक्ष ये बयान देता है। इससे पहले भी इमरान खान ने इनके बयान का हवाला देकर यूएन में बोला था”