Delhi Crime News: दिल्ली में बदमाशों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले तेजी से सामने आए रहे हैं। सोमवार को ऐसी ही वारदात को नांगलोई और उत्तर बाहरी दिल्ली के अलीपुर में अंजाम दिया गया। नांगलोई इलाके में अज्ञात बदमाशों ने प्लाईवुड की दुकान पर अंधाधुंध आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां बरसाकर एक पर्ची छोड़ी है।
प्लाईवुड की दुकान पर हुई इस फायरिंग में इस बार भी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा (Ankesh Lakda) का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक बदमाश मौके पर एक पर्ची छोड़कर गए हैं। जिसमें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। बदमाशों द्वारा छोड़ी गई इस पर्ची पर गैंगस्टर अंकेश लकड़ा का नाम लिखा है। कुछ दिन पहले भी नांगलोई इलाके में मिठाई की दुकान पर हवाई फायरिंग की गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में दो शूटर्स हरिओम और जतिन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों शूटर्स को रंगदारी के लिए तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकेश लाकड़ा ने आदेश दिया था।
अलीपुर में भी फायरिंग
नांगलोई जैसी ही घटना उत्तर बाहरी दिल्ली के अलीपुर में भी सामने आई है। यहां भी अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की है। पूरा मामला अलीपुर के बूढ़पुर का है। जहां प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाई है। इस घटना को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: कौन है क्षत्रिय करणी सेना की नेता पद्मिनीबा? जिसने लॉरेंस को दे दी खुली चुनौती- बेटा तुम एकबार…