Katra Bus Fire: जम्मू के रियासी जिले के कटरा इलाके में एक यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस के ड्राइवर ने समय रहते इंजन से धुआं निकलते देखा और तत्काल बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद बस में आग भड़क गई, देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई, शुक्र है कि कोई हताहत नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।