Jammu Kashmir: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से आ रही है, जहां सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों का सफाया कर दिया। अनंतनाग के हलकान इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए है। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल बताया जा रहा है।
एनकाउंटर को लेकर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं, जिनसें से एक स्थानीय और दूसरा विदेशी नागरिक है।
अधिकारियों के मुताबिक अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वह किस आतंकवादी समूह के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि इलाके में अब भी अभियान जारी है।