चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में दो ऑटो सवार युवकों के एक घर पर विस्फोटक फेंक कर धमाका कर दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने इस घटना की जानकारी दी है। एसएसपी के मुताबिक शाम के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध धमाका हुआ है।
उन्होंने बताया कि कुछ प्रेशर टाइप जिससे ब्लास्ट ऑब्जेक्ट से कुछ निकला हो कुछ ऐसा फेंका गया है। आगे की तफ्तीश जारी है। मौके से घटना के तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं। हमारी फॉरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं सारे मामले की तफ्तीश जारी है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि ऑटो में दो युवक हो सकते हैं, जिन्होंने संदिग्ध विस्फोटक घर के अंदर फेंका है। अभी हम सब एंगल से तफ्तीश कर रहे हैं। कुछ विस्फोटक घर के अंदर फेंका गया, किस वजह से फेंका गया, क्या विस्फोटक है, इसकी जांच की जा रही है।