Delhi Pollution : दिल्ली में सांसों का संकट दिन पर दिन गहराता है। प्रदूषण से हालात लगातार आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं। इसके चलते दिल्ली में लगे प्रतिबंधों को अब और सख्त कर दिया गया है। दिल्ली में ग्रैप 4 के तहत पांबदियां लागू होने जा रही हैं।
सोमवार (18 नवंबर) से राजधानी में खराब वायु गुणवत्ता के चलते GRAP 4 लागू होगा। इसके चलते निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। साथ ही बड़े वाहनों की एंट्री बैन होगी।
CAQM ने 18 नवंबर 2024 को सुबह 08:00 बजे से पूरे दिल्ली-NCR में ग्रैप 4 लागू करने का आदेश जारी किया है। इसके लागू होने के साथ ही कई पाबंदियां लग जाएंगी। आइए जानते हैं…
क्या-क्या लगेंगी पाबंदियां ?
- आवश्यक वस्तुओं को लाने वाले ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लग जाएगा। एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बीएस-4 डीजल ट्रकों को प्रवेश की अनुमति होगी।
- दिल्ली में पंजीकृत (बीएस-IV या उससे नीचे) डीजल से चलने वाले मध्यम और भारी माल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी। भारी वाहनों के चलने पर कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
- निर्माण व विध्वंस गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। हालांकि फ्लाईओवर, हाईवे, पुल और पाइपलाइन समेत अन्य गतिविधियों पर रोक लगेगी।
- केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को घरों से काम करने की छूट दे सकती है। वहीं NCR के अंतर्गत आने वाली राज्य सरकारें भी सार्वजनिक, निगम और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ वर्क फ्रॉम होम की छूट दे सकती है।
- राज्य सरकारें स्कूल और कॉलेज को बंद करने के साथ गैर आपातकालीन वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद कर सकती है।
- इसके अलावा राज्य सरकार चाहे तों ऑड-ईवन योजना भी लागू कर सकती हैं।
जानिए कैसे मापते हैं एक्यूआई इंडेक्स
एक्यूआई 0-50 के बीच अच्छा51-100 के बीच संतोषजनक 101-200 के बीच मध्यम201-300 के बीच खराब301-400 के बीच बेहद खराब 401-500 के बीच रहने पर गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
450 से ज्यादा है AQI
देखा जाए तो अभी ठंड के मौसम की शुरुआत ही हुई है कि इस बीच दिल्ली गैस चैंबर बन गई। प्रदूषण और कोहरे का कहर जारी है। यहां वायु गुणवत्ता (AQI) गंभीर श्रेणी मेंपहुंच गया है। दिल्ली में 21 जगहों पर AQI 450 से ज्यादा दर्ज किया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को घर में ही रहने और घर के भी खिड़की-दरवाजे बंद करके रखने की सलाह दी रही है।
यह भी पढ़ें: Pollution: पाकिस्तान की हवा खराब! AQI 2000 पार, लाहौर में एक दिन में अस्पताल पहुंचे 15000 मरीज