गुजरात के जामनगर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां भारतीय वायु सेना (IAF) का विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना सुवरडा गांव के बाहरी इलाके की है। हादसा इतना भयंकर था कि जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश होने के बाद कई टूकड़ों में बिखर गया