BREAKING: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। इससे से भी ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि हत्या का आरोप सर्राफा कारोबारी पर ही लग रहा है कि उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि सर्राफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी रेखा, बेटी नव्या, नन्ही और बेटे आदि की हत्या कर दी। हत्या की घटना लालपुरा थाना इलाके में हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर हत्या की वजहों को जानने की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने मौके के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक की टीम घटना स्थल से सबूत जुटाने में जुटी है।
पुलिस ने आरोपी सर्राफा कारोबारी के किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपी सर्राफा कारोबारी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद ट्रेन की पटरी के सामने आकर आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सर्राफा कोरोबारी से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, एसडीएम विक्रम राघव, कोतवाल विक्रम सिंह चौहान, फोरेंसिंग टीम मौके पर जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें: स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पलट देंगे महाराष्ट्र चुनाव का पूरा गेम?