दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी बंगला खाली करने जा रहे हैं। केजरीवाल शुक्रवार, 4 अक्टूबर को सीएम आवास खाली करे देंगे। उनके नए घर की तलाश भी पूरी हो गई है। केजरीवाल लुटियंस दिल्ली में रहेंगे और उनका नया पता फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर 5 होगा। केजरीवाल के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी अपना सरकार बंगला खाली करने जा रहे हैं।
मनीष सिसोदिया भी जल्द ही उपमुख्यमंत्री के तौर पर जो घर आवंटित था उसको छोड़ेंग। पार्टी ने पहले ही कहा था कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सरकारी आवास छोड़ेंगे। मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल के साथ-साथ सिसोदिया भी शुक्रवार, 4 अक्टूबर को सरकारी बंगला खाली कर देंगे। हालांकि, उनके नए ठिकाने की तलाश अभी जारी है।