UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अमीनाबाद थाना क्षेत्र के लाटूश रोड पर स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई। यहां आग लगने से अफरा-तफरा मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन का कार्य जारी है। यह एक व्यवसायिक इमारत है जहां कई दुकानें मौजूद हैं। कुछ देर में आग बुझाने का काम कर लिया जाएगा। अभी तक किसी के फंसने की सूचना नहीं मिली है।