(खबरें अब आसान भाषा में)
गाजियाबाद जिला कोर्ट में सुनवाई के दौरान बवाल हो गया। जज और वकीलों में झड़प हो गई। इसके बाद वकीलों ने जज पर कुर्सी फेंकना शुरू कर दिया। मामला यहां तक पहुंचा कि जज को फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर जज को कोर्ट से सुरक्षित बाहर निकला।