पटना के गांधी मैदान में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। आगे बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। BPSC अभ्यर्थी 70वीं BPSC प्रीलिम्स के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। राजधानी पटना का गांधी मैदान रण क्षेत्र में तब्दील हो गया है। पुलिस और छात्र आमने-सामने हैं।
पटना के गांधी मैदान में 70वीं BPSC प्रीलिम्स की फिर से परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।