Borana Weaves IPO: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी बोराना वीव्स (Borana Weaves) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। IPO को तीसरे और अंतिम दिन यानी आज 22 मई को अब तक करीब 64 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टिट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) से मिली है, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों को 134 गुना सब्सक्राइब किया है