Bomb Threat: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित गिरगांव के इस्कॉन मंदिर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। एक अज्ञात आईडी से भेजे गए धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि अगर तमिलनाडु सरकार बेनई दास की सिफारिशों को लागू नहीं करती है, तो RDX से भरे 5 IED बम 16 घंटे के भीतर फट जाएंगे