BMC Election 2026: महाराष्ट्र में आज 29 नगर निगमों के लिए मतदान हो रहा है। सबसे ज्यादा नजरें मुंबई पर टिकी हैं, यहां बीजेपी और शिवसेना का सीधा मुकाबला ठाकरे बंधुओं और एनसीपी से है। यह चुनाव न सिर्फ स्थानीय निकायों की सत्ता तय करेगा, बल्कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति की तस्वीर भी साफ करेगा।