BluSmart ने पिछले फंडिंग राउंड में बीपी वेंचर्स, स्ट्राइड वेंचर्स, पैंथेरा कैपिटल, सुमंत सिन्हा, एमएस धोनी और दीपिका पादुकोण सहित हाई-प्रोफाइल निवेशकों से फंड जुटाया था। ब्लूस्मार्ट ने पहले ही कई शहरों में सर्विस बंद कर दी है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जेनसोल इलेक्ट्रिक में कथित अनियमितताओं की खुद से जांच शुरू की है