इलेक्ट्रिक कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ब्लूस्मार्ट (BluSmart) को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज अमेरिकी ट्रांसपोर्टेशन कंपनी उबर (Uber) ने ब्लूस्मार्ट की 5,000 इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने से जुड़ी बातचीत को ऊंचे वैल्यूएशन और नियामकीय चिंताओं के चलते बंद कर दिया है। जेनसोल इंजीनियरिंग के स्वामित्व वाली इस BluSmart को इस डील से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी