BLT Logistics IPO Listing: बीएलटी लॉजिस्टिक्स कई इंडस्ट्रीज और बिजनेसेज को कंटेनर ट्रकों से माल सप्लाई और वेयरहाउस सर्विसेज मुहैया कराती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?