ITC Hotels shares: आईटीसी होटल्स के शेयरों में आज 5 दिसंबर को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस ब्लॉक डील के तहत कंपनी के 18.75 करोड़ शेयर खरीदे-बेचे गए, जो कंपनी की करीब 9% हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों का लेनदेन 205.65 रुपये के औसत भाव पर हुआ और इस डील की कुल वैल्यू करीब 3,856 करोड़ रुपये रही