BLO Suicide Case: यूपी के मुरादाबाद में वर्क प्रेशर से परेशान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की ड्यूटी कर रहे असिस्टेंट टीचर ने अपने घर के स्टोर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भोजपुर के बहेड़ी गांव के असिस्टेंट टीचर सर्वेश सिंह के रूप में हुई है। सर्वेश भगतपुर टांडा गांव के एक स्कूल में तैनात थे