जो काम एटर्नल (पूर्व नाम Zomato) की ब्लिंकिट (Blinkit) ने इस साल की शुरुआत में की थी, अब वही काम स्विगी (Swiggy) भी करने वाली है। स्विगी अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव कर रही है और फाइनेंस डिपार्टमेंट में बंटवारा हो रहा है। खास बात ये है कि तीन ही महीने पहले स्विगी का ऐसा कोई मूड नहीं था। जानिए स्विगी क्या करने वाली है और इसका मूड क्यों बदला?