दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को पब्लिक नोटिस जारी कर सत्तारूढ़ AAP की महिलाओं को 2,100 रुपए और बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की वादा की गई योजनाओं से खुद को अलग कर लिया। दोनों विभागों ने लोगों को “अस्तित्वहीन” योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन के बहाने किसी को भी व्यक्तिगत विवरण प्रदान करने के प्रति आगाह किया