Biocon Share Price: बायोकॉन लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार 7 जनवरी को तगड़ी तेजी आई। शेयर 8 फीसदी से अधिक की छलांग लगाकर 387.95 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह तेजी मुख्य रूप से दो खबरों के चलते आई। जापान की ड्रग अथॉरिटी ने इसकी सोरायसिस (Psoriasis) की एक दवा को मंजूरी दे दी है। वहीं जेफरीज ने इसके शेयरों की रेटिंग और टारगेट प्राइस दोनों को बढ़ा दिया है