Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। मंगलवार (4 नवंबर) को हावड़ा रूट पर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, रेलवे और स्थानीय प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं