Bihar Weather Update: बिहार में भारतीय मौसम विभाग ने 3 अगस्त को किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, सुपौल और मधुबनी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज हुई बारिश की वजह से पटना के कई क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।