Weather Update: बिहार में बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम के बदले मिजाज से एक और जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो दूसरी ओर बेमौसम बारिश और ओला गिरने से किसानों को नुकसान हो रहा है। राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से रूक-रूक बारिश हो रही है।