Bihar SIR Row: बिहार में वोटर लिस्ट के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने SIR का विरोध करते हुए गुरुवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं, SIR के खिलाफ NSUI ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया