Bihar Assembly Elections 2025: रिपोर्ट के मुताबिक, आरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। पूर्व डिप्टी सीएम ने उन्हें ‘नकलची मुख्यमंत्री’ करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में खुद को गठबंधन का “ओरिजिनल मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार” घोषित कर दिया