Bihar Chunav 2025: 22 साल के अंतराल के बाद किए जा रहे इस संशोधन में, 65 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे, जिनमें वे लोग भी शामिल थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जो बिहार से स्थायी रूप से बाहर चले गए थे, या जो कई जगहों पर वोटर के रूप में रजिस्टर्ड थे। सुप्रीम कोर्ट भी इस प्रक्रिया के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है