Bihar Exit Polls 2025: अगर बिहार चुनाव के नतीजे भी एग्जिट पोल्स के आंकड़ों की तरह आते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी। सभी सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है