Chandan Mishra Murder Case: बिहार के भोजपुर में मंगलवार (22 जुलाई) सुबह पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह नाम के दो अपराधी घायल हो गए। जबकि अभिषेक कुमार नाम के तीसरे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है