Bihar Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में सीएम नीतीश कुमार के हेल्थ से जुड़े सवाल पर कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर महागठबंधन वाले भ्रांति फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी के बीच जा रहे हैं। लालू एवं राबड़ी जी के हर सवाल का जवाब दे रहे हैं। तो फिर स्वास्थ्य का सवाल कहां है?