Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है और रुझानों से यह लगभग साफ हो चुका है कि इस बार NDA भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। इसी बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ‘महागठबंधन’ की हार के लिए सीधे तौर पर RJD के रणनीतिकार संजय यादव और कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को जिम्मेदार ठहराया है