Bihar Elections 2025: राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे। कांग्रेस और उसकी छात्र एवं युवा शाखा के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर रक्षा बलों में खाली पदों को तत्काल भरने की मांग की