Bihar Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या कांग्रेस पार्टी गठबंधन की राजनीति करेगी या फिर अकेले चलने का फैसला लेगी? हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद अब बिहार का चुनाव विपक्ष के लिए अहम हो गया है