Bihar Election 2025: चुनाव आयोग की तरफ से आगामी बिहार चुनावों की तारीखों की घोषणा के दो दिन बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने गुरुवार (9 अक्टूबर) को विधानसभा चुनावों के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। करगहर सीट जहां से प्रशांत किशोर के लड़ने की चर्चा थी वहां से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे को चुनावी मैदान में उतारा गया है