Bihar Assembly Elections 2025 : अमेरिका में जैसे कुछ राज्यों को स्विंग स्टेट कहा जाता है क्योंकि वहां के मतदाता हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट नहीं देते, वैसे ही बिहार में भी कुछ विधानसभा सीटें हैं जहां लोगों की पसंद बदलती रहती है। इस बार अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने सभी सात स्विंग स्टेट्स में जीत दर्ज की। बिहार में भी पिछली दो विधानसभा चुनावों में इन कुछ सीटों पर अलग-अलग दलों को जीत मिली है, इसलिए इन्हें बिहार की स्विंग सीटें माना जा रहा है