Bihar Election 2025: राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मंत्रिपरिषद विस्तार में जातिगत समीकरण के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जनाधार वाले क्षेत्रों पर भी खासा ध्यान दिया गया है। कैबिनेट विस्तार से एक दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में बीजेपी के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ अहम बैठक की थी