Bihar Election 2025 : महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के बीच NDA ने भी चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। एक तरफ 17 अगस्त से महागठबंधन ने अपनी ‘ वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। वहीं, दूसरी ओर 23 अगस्त से एनडीए का विधानसभा सम्मेलन शुरू होने जा रहा है, जो 24 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सात चरणों में सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा