बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और चीफ सेक्रेट्री अमृत लाल मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में एक नई मुख्यमंत्री रोजगार योजना शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए है। इसके साथ ही सरकार महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट-बाज़ार भी विकसित करेगी