Chirag Paswan : चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ बिहार मे सियासी गतिविधियां भी काफी देखी जा रही हैं। वहीं चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में चिराग पासवान और बीजेपी नेताओं के बीच चली लंबी बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सीटों की मांग रखी गई