Bihar Chunav Voting LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। पहले चारण में 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 3.75 करोड़ मतदाता 1 हजार 314 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत ईवीएम में आज कैद होंगे। बात करें इस चरण में दिग्गज चेहरों की तो तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ ही सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है