Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर का जन्म करगहर में हुआ है, इसलिए उन्होंने वहीं से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। करगहर सीट ब्राह्मण बहुल मानी जाती है और 2020 के चुनाव में कांग्रेस के संतोष मिश्रा ने यहां जीत हासिल की थी। इस बार इस सीट पर दिनेश राय और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय जैसे कई दिग्गज भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं