Bihar Chunav 2025: लोक जनशक्ति पार्टी के सूत्रों ने कहा कि इस गठबंधन से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि ‘राजनीति में दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं’। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर, जो पहली बार खुद चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, उनके और चिराग के बीच तालमेल की चर्चा इसलि भी तेज है, क्योंकि LJP (रामविलास) और सत्तारूढ़ BJP के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत में पेंच फंस सकता है