Bihar Election 2025: नित्यानंद राय ने कहा कि 1990 से 2005 तक के दौरान बिहार में शासन नाम की कोई चीज़ ही नहीं थी। उन्होंने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि उस दौरान 18 हजार से ज्यादा हत्याएं, 32 हजार से ज्यादा अपहरण और 59 नरसंहार हुए। इन घटनाओं से यह साफ होता है कि उस वक्त बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी